Jaunpur News : जनहित पीजी कालेज में सरस्वती पूजन के साथ नये सत्र का हुआ शुभारम्भ
श्यामधनी यादव
पराऊगंज, जौनपुर। जलालपुर विकास खंड अंतर्गत जनहित पीजी कालेज में मंगलवार को सरस्वती पूजन के साथ ही नए सत्र का प्रारंभ कर दीया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्रबंधक एवं केराकत के पूर्व विधायक गुलाब चंद सरोज ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा अर्चना किया।
तत्पश्चात हवन का आयोजन हुआ जहां जनहित संस्थान के समस्त सदस्यों ने बहुत बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डा. विजय मौर्य, डा. छोटे लाल यादव, डा. अनिल सिंह, जया सिंह, अशोक यादव, उदयभान सिंह, श्यामधनी यादव, मुनीष यादव, रवि श्रीवास्तव, आशीष प्रजापति, सुमित पटेल, संजीव पटेल, गीतू सिंह, लिपिक आशीष श्रीवास्तव, रमेश सरोज, अजय सरोज, अरविंद सरोज, आलोक यादव, गुड्डू यादव सहित बीएड विभाग के प्रशिक्षणार्थी सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















