भारी मात्रा में कच्ची शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
दीपक कुमार
कांधला, शामली। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए शराब तस्करों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। एसएससी अभिषेक झा के आदेश पर थाना प्रभारी निरीक्षक समय पाल अत्री पुलिस बल के साथ कस्बे के कैराना रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी स्थल के निकट चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने युवक को रोककर पूछताछ की तो युवक कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने पकड़े गए युवक के कब्जे से दस लीटर कच्ची शराब एक लीटर अप मिश्रित शराब और 500 ग्राम यूरिया बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम अभिषेक पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम गढ़ दौलत बताया है। वहीं दूसरी और पुलिस ने कस्बे के सलेमपुर रोड से भी एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए शराब तस्कर के कब्जे से दस लीटर कच्ची शराब एक लीटर अप मिश्रित शराब व 500 ग्राम यूरिया बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम सलीम पुत्र इलियास निवासी सलेमपुर रोड बताया है। पुलिस ने दोनों शराब तस्कर के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक समय पाल अत्री का कहना है कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल मिलाई जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।



















