Homeशामलीकुख्यात मुकीम गैंग के गुर्गे हैदर व वाहिद पर बना चार्ज

कुख्यात मुकीम गैंग के गुर्गे हैदर व वाहिद पर बना चार्ज

कुख्यात मुकीम गैंग के गर्गे हैदर व वाहिद पर बना चार्ज

कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच कैराना कोर्ट में पेशी पर पहुंचे दोनों बदमाश
दीपक कुमार
कैराना, शामली। कुख्यात मुकीम काला गैंग के बदमाश हैदर व वाहिद कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच कैराना कोर्ट में पहुंचे। दोनों बदमाशों पर वर्ष-2016 में झिंझाना के व्यापारी के आवास पर डाली गई डकैती एवं षड्यंत्र के मामले में चार्ज फ्रेम किया गया। पेशी पर लाए गए दोनों बदमाश आपस में सगे भाई बताए गए है।
शुक्रवार को कुख्यात मुकीम काला गैंग के शार्प शूटर हैदर व वाहिद को कड़ी सुरक्षा के बीच कैराना कोर्ट में पेशी पर लाया गया। कुख्यात हैदर को सेंट्रल जेल बरेली से लाया गया, जबकि वाहिद को मुजफ्फरनगर से बंदीरक्षक कैराना लेकर पहुंचे। दोनों बदमाश कुख्यात मुकीम काला गैंग के सदस्य रहे है। वह जनपद सहारनपुर के कस्बा तीतरों के रहने वाले बताए गए है। पेशी के दौरान न्यायालय परिसर छावनी में तब्दील था। दोनों बदमाशों को बुलेट प्रूफ जैकेट पहनाकर लाया गया था। जिला शासकीय अधिवक्ता (क्राइम) संजय चौहान ने बताया कि हैदर व वाहिद के खिलाफ वर्ष-2016 में झिंझाना थाने पर डकैती व षड्यंत्र का अभियोग पंजीकृत हुआ था। यह मामला जिला न्यायालय में विचाराधीन है। शुक्रवार को दोनों बदमाशों पर चार्ज फ्रेम किया गया है। चार्ज फ्रेम होने के बाद कोर्ट में मामले की सुनवाई शुरू हो जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read