जुम्मे की नमाज को लेकर मस्जिदों के बाहर पुलिस बल रहा तैनात
आरिफ
कांधला, शामली। इजराइल हमास जंग को लेकर किसी भी तरह के प्रदर्शन ना हो, इसके लिए जुम्मे की नमाज के दौरान मस्जिदों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा एवं पुलिस ने फ्लैग मार्च करते हुए ड्रोन कैमरे से निगरानी की।
उत्तर प्रदेश में जुम्मे की नमाज को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। इजराइल एवं फलस्तीन के बीच चल रही जंग को लेकर जुम्मे की नमाज के दौरान या बाद में किसी तरह का प्रदर्शन ना हो, इसके लिए पूरे उत्तर प्रदेश में जुम्मे की नमाज को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के दौरान कस्बे की सभी मस्जिदों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था एवं थाना प्रभारी निरीक्षक समय पाल अत्री ने कस्बे में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान ड्रोन कैमरे से मस्जिदों व आसपास के मकान की निगरानी की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक समय पाल अत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे सहित क्षेत्र की सभी मस्जिदों के बाहर जुम्मे की नमाज के दौरान पुलिस बल तैनात किया गया था। किसी भी तरह की टिप्पणी व प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हमास और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध पर टिप्पणी करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

C
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।



















