HomeJaunpurदो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज |...

दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज | #TejasToday

दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज | #TejasToday

दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज | #TejasToday

तेजस टूडे ब्यूरो
दिबियापुर, औरैया। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम गुलरिया में बीते रविवार को दो पक्षों में गाली-गलौज के साथ मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के लिए थाने में तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम गुलरिया निवासी प्रथम पक्ष के इंद्रमन पुत्र सुरजन लाल ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि रविवार को अपराह्न करीब साढे़ 3 बजे वह गांँव में ही था। उसी समय गाँव के ही विद्याराम, लज्जाराम पुत्र बलराम व शिवम पुत्र लज्जाराम आ गये और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। जब उसने गालियां देने का विरोध किया। उसी समय उन लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इसी तरह से दूसरे पक्ष की पुष्पा देवी पत्नी विद्याराम ने थाने में दी तहरीर में कहा कि रविवार की शाम करीब सवा 3 बजे वह गाँव में ही थी। उसी समय गाँव के ही इंद्रमन पुत्र अज्ञात, हीर करण तथा किरण एवं रोमी पुत्र इंद्रमन आ गये और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। जब उसने गालियां देने का विरोध किया। उसी समय उन लोगों ने उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया। थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Must Read