कोरोना का कहरः दो दिनों में 5 की हुई मौत | #TejasToday
963154
कोरोना का कहरः दो दिनों में 5 की हुई मौत | #TejasToday
तेजस टूडे ब्यूरो रविन्द्रनाथ सिंह गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी राजकुमार सिंह पुत्र धर्मदेव की कोरोना से मौत हो गई और एक और प्रधान प्रत्याशी कोरोना संक्रमित हो गया है। राजकुमार ने प्रधान पद के लिए शनिवार को अपना नामांकन किया और रविवार को संक्रमित होकर मौत का शिकार हो गए। रामपुर गांव में सांस की समस्या से पिछले दो दिनों में 5 अन्य लोगों की मौत के बाद पूरा गांव दहशत में है। प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र के समीप रहने वाले परिवार के 5 सदस्य कोरोना पॉजिटिव आये है। कोविड जांच में गांव के बारह लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये। गांववालों ने प्रशासन से पूरे गांव को सेनेटाइज कराने के साथ हॉट स्पॉट घोषित कर बैरिकेडिंग करने की मांग की है। सैदपुर एसडीएम विक्रम सिंह ने कहा कि मृतक प्रत्याशी के नामांकन पत्र की जांच के बाद जिलाधिकारी के निर्णय पर रामपुर के चुनाव संबंधी फैसला लिया जाएगा।