HomeTrendingदो दिवसीय खेल महोत्सव का हुआ शुभारम्भ

दो दिवसीय खेल महोत्सव का हुआ शुभारम्भ

  • दो दिवसीय खेल महोत्सव का हुआ शुभारम्भ

तेजस टूडे ब्यूरो
नन्द कुमार मिश्रा
मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी। स्थानीय कस्बा के टीपीआरएस एजुकेशन इंस्टीट्यूट में दो दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन हुआ जिसमें बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम राजेश प्रताप सिंह और विशिष्ट अतिथि मनोज गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आशीष शर्मा ने किया। अतिथियों का बैज अलंकरण कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया है।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक आनंद गुप्ता और मुख्य अतिथि में संयुक्त रूप से मां वीणा पाणि चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया। प्रबंधक ने मुख्य अतिथि को पुष्प देकर सम्मानित किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ध्वज के साथ ग्राउंड पर मुख्य अतिथि को सलामी दी। वहीं खेलों का शुभारंभ मशाल जलाकर किया है। खेलों में खो खो, क्रिकेट, म्यूजिकल चेयर, बैडमिंटन, वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। वहीं छात्र-छात्राओं ने योग के कई आसनों को लगाकर अपनी प्रतिभा का लोहा बनवाया है।
मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन जीवन का अभिन्न हिस्सा है। खेल प्रतियोगिताओं से शारीरिक और मानसिक क्षमता का विकास होता है जो आपसी सद्भावना को बढ़ावा देते हैं। प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने सभी आए अतिथियों का आभार जताया है। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read