963148
यह मार्ग लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। बारिश के समय तो इससे निकलना मुश्किल हो जाता है। लोग ने गड्ढा मुक्त करवाई जाने की मांग की है। बिरहुनी से हालेपुर होते हुए अटसु जाने वाली रोड तीन किलोमीटर मार्ग खस्ताहाल है। बरसात में इस मार्ग से निकलना दूभर हो जाता है। क्षेत्रीय दीपू, रोहिताश, प्रबल, डॉक्टर, प्रेम कुमार, कृपाल सिंह आदि लोगों ने बताया कि रास्ता खराब होने से ग्रामीणों को एक—दो किलोमीटर का चक्कर काटकर खरीदारी करने के लिए जाना पड़ता है। सरकार दावे करती है कि जिले में गड्ढा मुक्त अभियान पूर्ण है। वहीं बिरहुनी, अटसु मार्ग गड्ढा मुक्त अभियान हबाहवाई है। लोगों का कहना है कि मुख्य रोड से यह रास्ता हमारे गांव के लिए सीधा पड़ता है। गड्ढे होने के कारण बरसात में इस रास्ते से किसान अपनी फसल को ट्रैक्टर पर लादकर नहीं निकल पाते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी से जाने की मांग की है।





