Homeऔरैया।नवविवाहिता ने की आत्महत्या

नवविवाहिता ने की आत्महत्या

नवविवाहिता ने की आत्महत्या

महीने पहले हुई थी शादी, फांसी पर लटका मिला शव
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरूदीप सिंह
औरैया। कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई जहां एक नव विवाहिता ने अपने मायके में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान प्रिया के रूप में हुई। जिनकी शादी पिछले साल 14जुलाई को फफूंद थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर राजेंद्र कुमार राजपूत के साथ हुई थी। बताया गया कि प्रिया अपने ससुराल से 4 फरवरी को प्रतापपुर आई थी। गुरुवार की सुबह जब परिजनों ने उन्हें घर के कमरे में छत के कुंडे से लटका हुआ देखा तो वहां कोहराम मच गया। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी अशोक सिंह और कोतवाल राजकुमार सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर मृतका के ससुराल के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस घटना की जांच गहनता से कर रही है। आत्महत्या का पता लगाने में जुटी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read