किसानों को निःशुल्क सरसों का बीज किया गया वितरित
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरदीप सिंह
औरैया। विकास खण्ड औरैया ग्राम पंचायत जैतापुर में गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र ग्वारी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को सरसों का निःशुल्क बीज एवं रसायन सामग्री लगभग 6 दर्जन किसानों को वितरित किया गया।
इसके साथ ही शाक भाजी की फसलों पर विस्तृत चर्चा की गई। बीज वितरण कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधि के अलावा तमाम किसान मौजूद रहें। विकास खण्ड औरैया क्षेत्र की ग्राम पंचायत जैतापुर में शुक्रवार को कैंप का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र ग्वारी के तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मौजूद कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर राम पटल तथा केंद्र के वैज्ञानिक उद्यान डॉक्टर आईपी सिंह व केंद्र के ही नरेंद्र कुमार पाल एवं ग्राम प्रधान आशुतोष यादव व समाजसेवी प्रधान प्रतिनिधि अनुज यादव ने मौजूद किसानों को वैज्ञानिक खेती के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए जागरूक किया। कृषि वैज्ञानिक आईपी सिंह ने शाक भाजी की फसलों के विषय में विस्तृत जानकारियां साझा की हैं। इसके साथ ही मौजूद किसानों को सरसों बीज प्रजाति डीआरएमआर 1165-40 का प्रदर्शन का बीज सूक्ष्म पोषक तत्व तथा अन्य रसायन सामग्री 70 किसानों को निःशुल्क वितरित की। बीज एवं रसायन सामग्री प्राप्त करने के उपरांत मौजूद किसानों ने आये हुए अधिकारियों एवं ग्राम प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि का आभार जताया। लाभान्वित होने वाले किसानों में प्रमुख रूप से राम प्रकाश पाल, आनन्द तिवारी, श्याम बाबू, सुनील दुबे, कैलाश, राम सागर शर्मा व रतीराम सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











