ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरदीप सिंह
औरैया। नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में शहार विकास खण्ड के याकूबपुर कन्या इण्टर कॉलेज में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रबंधक रवि राजपूत ने कहा कि खेलकूद से आप सी सद्भावनाओं बढ़ती हैं और तन मन स्वस्थ रहता है। युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य के साथ-साथ अपने भी भविष्य का निर्माण कर सकता है और बेरोजगारी जैसी समस्या का भी निदान कर सकता है। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक अनवर वारसी ने कहा कि खेलकूद के कार्यक्रम होते रहेंगे। सामाजिक गतिविधियों बढ़ेगी। सामाजिक गतिविधियों बढ़ेगी तो युवाओं का विकास सम्भव है। युवा नेहरू युवा केन्द्र के साथ जुड़कर लाभ ले सकता है। युवा नेहरू युवा केन्द्र से जुड़कर फायदा उठा सकता हैं। गांव व ब्लॉक स्तर जिले स्तर से प्रदेश स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक युवाओं के पहुंचकर अपनी प्रतिभा को दिखाकर अपना व अपने समाज का नाम रोशन कर सकते हैं। कबड्डी याकूबपुर अभी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और द्वितीय स्थान टीम निवाजपुर सीलम ने प्राप्त किया। वालीबाल में विजेता टीम निवाजपुर और उपविजेता टीम धर्मपुर ज्ञानी रही। बैडमिंटन में शीतल ने प्रथम स्थान शिवानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कुश्ती में राजा सिंह ने प्रथम, अमन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साइकिल दौड़ में निशि ने प्रथम स्थान, शिल्पी ने द्वितीय स्थान व राधा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में अभय कुमार ने प्रथम, राहुल ने द्वितीय व राजर्षि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर अंबर सिद्धकी, जितेंद्र सिंह, आदर्श, रवि श्याम सिंह, कश्यप, विवेक कुमार, कमलेश कुमार, राम प्रसाद, ललित कुमार, मनोज, उमेश, राजेश आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य अजय कुमार ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA
a









