Homeहरदोईदो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत, तीन घायल

दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत, तीन घायल

दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत, तीन घायल

प्रदीप कुमार
हरदोई। जनपद के कटरा बिल्हौर राजमार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें 3 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया जहां से गंभीर हालत को देखते हुए यह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

आपको बताते चलें कि कटरा बिल्हौर राजमार्ग पर सांडी तिराहा के निकट दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें सांडी थाना क्षेत्र के मकसूदपुर निवासी बलराम सांडी से घर जा रहे थे, वही जनपद फर्रुखाबाद के निवासी मदन व जीत बहादुर अपने साथी के साथ बारात जा रहे थे दोनों की बाइक आमने-सामने टकरा गई, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों ने आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

फर्रुखाबाद निवासी दोनों युवक मौके से घायल अवस्था में बाइक लेकर फरार हो गए हैं। और गंभीर हालत में बलराम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाया था, जिसके चलते उसके सर में चोट आई है, इस मामले में थानाध्यक्ष मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है, घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है, दो युवक बाइक सवार घायल अवस्था में बाइक लेकर फरार हो गए हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read