सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो युवक घायल, हालत नाजुक

सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो युवक घायल, हालत नाजुक

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बड़ागांव के समीप सड़क दुघर्टना में पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी 21 वर्षीय अस्तित्व सिंह पुत्र संजय सिंह व ब्रहिमपुर गांव निवासी 27 वर्षीय शिवम सिंह पुत्र लाल बहादुर सिंह शनिवार की देर रात अपनी बाइक से दोनों घर जा रहे थे कि बड़ागांव के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मारकर मौके से वाहन समेत फरार हो गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त दोनों घायलों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं घटना की सूचना परिजनों को भी दें दिया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA