प्रदर्शनी में दिखी अहिल्याबाई होल्कर के सेवा एवं सुशासन की झलक

प्रदर्शनी में दिखी अहिल्याबाई होल्कर के सेवा एवं सुशासन की झलक

तेजस टूडे सं.
सारांश मिश्र
जौनपुर। लोकमाता रानी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा में कार्यालय में प्रदर्शनी लगाई गई प्रदर्शनी में उनके द्वारा कराए गए सेवा, सुशासन, धर्मार्थ और ऐतिहासिक कार्यों को दर्शाया गया प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी एवं जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
मुख्य अतिथि श्री त्रिवेदी ने कहा कि इस अभियान के दौरान प्रदेश भर में महिला जनसंवाद, प्रतियोगिताएं सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी कार्यकर्ता रानी अहिल्याबाई के न्यायप्रिय प्रशासन, मंदिरों के जीर्णोद्धार, धार्मिक-सांस्कृतिक उत्थान और उनके दूरदर्शी नेतृत्व को आम जनता तक पहुंचाएंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार के “विकास भी, विरासत भी” के सिद्धांत को भी प्रचारित किया जाएगा। वीरता और मूल्यों की रानी देवी पुण्य श्लोका अहिल्याबाई होल्कर ने सांस्कृतिक पुनर्जागरण के साथ गरीब, दलित, पिछड़े और उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए जो नीतियां बनाई हैं, वह आदर्श और प्रेरणादाई हैं।
इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर पुनर्जागरण की देवी थीं। वह हमेशा अपने कार्यों से जानी जाएंगी। उनके द्वारा काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ मंदिर तक देश भर के करीब 10 हजार मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया गया नारी सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और राष्ट्रनिर्माण के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित किया था। उन्होंने आगे बताया कि होलकर वंश की महान शासिका रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती को विशेष रूप से स्मरणीय बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने इस अभियान के जरिए न सिर्फ अहिल्याबाई की धार्मिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक विरासत को जनता के बीच प्रस्तुत करना है, बल्कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और महिला सशक्तिकरण की उपलब्धियों को भी उजागर करना है।
उक्त अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, भूपेंद्र पाण्डेय, भाजपा के मण्डल अध्यक्ष पशुरामपुर सुरेन्द्र मिश्र सहित तमाम भाजपाजन उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA