डम्पर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक की हुई मौत
प्रदीप कुमार
हरदोई। मल्लावां कन्नौज रोड पर ज्ञानेंद्र पुत्र राम खेलावन लाला पुत्र विनोद व पिंटू पुत्र प्रकाश निवासीगण खुर्दा मदारपुर थाना माधवगंज हरदोई कल्याणपुर से अपनी मोटरसाइकिल से वापस घर आ रहे थे कि मल्लावा चौराहा से पहले पीछे से डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी इससे मौके पर ज्ञानेंद्र व लाला की मृत्यु हो गई। पिंटू पुत्र प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको इलाज हेतु सीएचसी मल्लावा भर्ती कराया गया। यहां से जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया गयां दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम भेजा गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









