अप्रैल माह की अर्जित प्रगति समीक्षा बैठक में सम्बन्धित करें प्रतिभाग: डीडीओ
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी ने बताया कि जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में शासन द्वारा निर्धारित विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की माह अप्रैल 2023 तक अर्जित प्रगति की समीक्षा बैठक 17 मई को अपरान्ह 4:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में की जाएगी।
बैठक से संबंधित समस्त नोडल अधिकारियों से कहा कि उक्त बैठक में अपने विभाग से संबंधित समस्त सूचनाओं सहित स्वयं प्रतिभाग करें एवं अपने विभाग के प्रपत्र से संबंधित अन्य अधिकारियों को भी उक्त बैठक में उपस्थित रहने हेतु अपने स्तर से अवगत कराते हुए बैठक में स्वयं भाग लेना सुनिश्चित करें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









