शिकोहाबाद में चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

शिकोहाबाद में चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

बनवारी लाल कुशबाह
शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। स्थानीय नगर में वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों को चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस तहसील तिराहे पर बीती रात वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को एक बाइक पर दो युवक आते हुए दिखाई दिये। पुलिस ने बाइक को रोका और उसके कागज चेक किये।

गाड़ी पर पड़े नंबर को जब चेक किया तो गाड़ी दूसरे के नाम पर मिली। कड़ाई से पूछने पर उसे आरोपियों ने उसे चोरी की बताया। आरोपियों ने बताया कि यह मोटरसाइकिल हाथरस से चोरी की हुई है। पुलिस पूछताछ में युवकों ने अपना नाम प्रेम कुश निवासी वरनाहल थाना मैनपुरी और अवधेश कुमार निवासी थाना ओंछा जिला मैनपुरी बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।