बनवारी लाल कुशबाह शिकोहाबाद। दाराशिकोह की नगरी से गुजर रहे एन एच टू हाईवे के सर्विस रोड की हालत बेहद खस्ता हो चली है। हाईवे के एक ओर बने इस सर्विस रोड में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। जहां आए दिन राहगीर गिर कर चोटिल होते रहते हैं। लोगों का सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है लेकिन जिम्मेदार अफसरों का कोई ध्यान नहीं है। वहीं सर्विस रोड के किनारे बने नालों की सफाई नहीं होने से जलभराव भी हो जाता है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पडता है।
शहर से गुजर रहे नेशनल हाईवे पर दोनों साइड में सर्विस रोड बनी हुई है। यह सर्विस रोड मंडी समिति से शुरू होती है और बोझिया पहुंच कर समाप्त होती है। बोझिया से लेकर प्रतापपुर चैराह के मध्य एक तरफ सर्विस रोड अनेक स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है जहां मैनपुरी चैराहे से लेकर प्रतापपुर चैराहे तक सर्विस रोड की हालत बेहत खस्ता हो गई है। सड़क में एक से दो फीट तक गहरे गड्ढे हो गए हैं जहां बारिश होते ही जलभराव हो जाता है। इस दौरान सर्विस रोड पर अनेक बाइक और साइकिल सवार गिरकर चोटिल हो जाते हैं। यहाॅ तक कि बाइक सवार के सिर में काफी चोटें भी आ जाती है। गंभीर घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया जाता है। यही नहीं बरसात के मौसम में चार पहिया वाहन भी इन गड्ढों में हिचकोले खाते हुए गुजरते हैं। जिसके चलते राहगीरों का सर्विस रोड से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। वहीं जगह-जगह खुले नाले मौत को दावत देते रहते है।
कई बार लोग इन खुली नाले की जगह में गिर गये मगर लोगों द्वारा निकाल लिया जाता है। लोगों का कहना है कि सर्विस रोड को ऊंचा उठाया जाय। जिससे जलभराव की समस्या ना हो सके। लोगों का कहना है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आन्दोलन के लिए विवश होना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। वहीं सर्विस रोड के किनारे बने नाले चैक पडे है जिसकी सफाई पूरी तरह से नहीं होने से पानी सडक पर भरा रहता है। वहीं नगर पालिका द्वारा जगह-जगह खुले नालों की सफाई करा देती है लेकिन कोई नतीजा हासिल होता नहीं दिखाई देता।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।