आरडी रिसोर्ट में हुआ कंबल वितरण का आयोजन

आरडी रिसोर्ट में हुआ कंबल वितरण का आयोजन

बनवारी लाल कुशबाह
शिकोहाबाद। शिव कल्याण सेवा संस्थान रोटी बैंक तथा शिकोहाबाद नगर के अन्य समाजसेवियों के सहयोग से रविवार को एटा रोड स्थित आरडी रिसोर्ट में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग पांच हजार कंबल जरूरतमंद लोगों को बांटे गए। वहीं करीब तीन हजार बचे हुए कंबलों को आयोजकों द्वारा जल्द ही जनपद के विभिन्न स्थानों पर गरीबों को वितरित किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह तथा अन्य अतिथियों में पूर्व विधायक हरिओम यादव, एसडीएम शिवध्यान पांडे, पूर्व विधायक ओम प्रकाश वर्मा, पूर्व मंत्री विवेक अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह छोटू, भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता चौहान, डॉक्टर रजनी यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सरदार हरचरण सिंह चन्नी ने किया ।
इस दौरान कार्यक्रम में बोलते सिरसागंज के पूर्व विधायक भाजपा नेता हरिओम यादव ने कहा कि कोरोना काल में संस्था ने काफी कार्य किया था। वहीं गरीबों को रोटी बैंक द्वारा काफी मदद की। संस्था द्वारा ना ही दिन देखा और ना ही रात, हर समय तत्पर रहे। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं होती है। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता चौहान ने कहा कि संस्था धन्यवाद की पात्र है कि आज इतने लोगों को कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि राजनैतिक क्षेत्र भी समाज सेवा का एक अच्छा क्षेत्र होता है। प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री द्वारा भी गरीब असहाय लोगों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रणविजय सिंह ने कहा कि आज इस सर्द मौसम में उससे बचाव के लिए आज कंबल दिए जा रहे हैं, जो काबिले तारीफ है। इस मौके पर वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता, सीओ राजवीर सिंह, संस्था के संस्थापक राजीव गुप्ता, थाना प्रभारी हरेंद्र मिश्रा, डॉक्टर संजीव कुमार आहूजा, कुमार डेयरी के संचालक ठाकुर अश्वनी कुमार सिंह, आईवी स्कूल की प्रिंसिपल समाजसेविका नंदिनी यादव, पूर्व पालिकाध्यक्ष रघुवर दयाल गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन प्रकाश मिश्रा, बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ.राम कैलाश यादव, जसराना चेयरमैन अवनीश गुप्ता, पूर्व मंत्री विवेक अग्रवाल, चंद्रप्रकाश राठौर, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार यादव, बीजेपी नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता, अश्वनी माथुर, अजय मित्तल, शैलेंद्र जैन, जयप्रकाश राठौर, मनोज गुप्ता, संजीव अग्रवाल कुक्कू, सीए अंबुज सिंगल, वरुण सिंघल अप्पू, ईशा आहूजा, रानी गुप्ता, शशिप्रभा यादव, डा.आस मोहम्मद, नंदकिशोर कश्यप, शशांक पाठक, समाजसेवी रवींद्र कुमार, प्रिंस जैन, कौशलेंद्र गुप्ता, पावन शर्मा आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent