भारी बरसात से गिरा मकान, एक बच्चे की मौत, कई लोग घायल
मुख्यमंत्री ने घटना पर जताया दुख, डीएम व एसएसपी ने जाना घायलों का हाल
बनवारी लाल कुशवाह
शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद के मोहल्ला बंसीनगर में भारी बारिश के चलते एक मकान भरभरा कर गिर गया। जिससे उसमें रहने वाले किराएदार उसके नीचे दब गए। घटना में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अधिकारी, एसएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया तथा घायलों का हालचाल जाना। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात से भारी बरसात हो रही है जिसके चलते मोहल्ला वंशी नगर में एक घर बरसात के चलते भरभरा कर गिर पड़ा। मकान में सभी किराएदार परिवार रह रहे थे।













