गांजा के साथ दो गिरफ्तार
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ व धूम्रपान पर रोकथाम अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक चंदौली के नेतृत्व में चंदौली कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 4 किलोग्राम अवैध गांजा को बरामद किया गया। वहीं मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया पकड़े गए लोगों में भुलावन तिवारी वह दुलारे बताए जाते हैं पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि बरामद गांजा को हम लोग बिहार से एक व्यक्ति से लेकर आ रहे हैं जिसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर इधर-उधर बेचते हैं। जिनपर पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










