गैर इरादतन हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
आरिफ चौधरी
कांधला, शामली। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना में एक माह पूर्व आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक राय होकर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला किया था। जानलेवा हमले में पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक नामजद और आठ दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना में रंजिश के चलते एक माह पूर्व तेजपाल व उसके पुत्र पर गांव के ही सुरेश, प्रताप, प्रमोद, सोनू, राकेश, आशीष, अक्षय, राजन, सागर और अजय सहित आठ दस अज्ञात लोगों ने एक राय होकर जानलेवा हमला किया था। जानलेवा हमले में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में तेजपाल के पुत्र रोहित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए गुरुवार को सुरेश व प्रमोद को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने शुक्रवार को पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक समय पाल अत्री का कहना है कि शीघ्र ही फरार चल रहे आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











