Homeशामलीअलग-अलग मामलों के तीन वारण्टी गिरफ्तार

अलग-अलग मामलों के तीन वारण्टी गिरफ्तार

अलग-अलग मामलों के तीन वारण्टी गिरफ्तार

आरिफ चौधरी
कांधला, शामली। एसएसपी के द्वारा चलाए गए वारंटियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान के दौरान पुलिस ने तीन वारंटिओ को गिरफ्तार किया है।‌ पुलिस ने पकड़े गए वारंटिओ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। एसएससी अभिषेक झा द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में संदिग्ध लोगों एवं संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के साथ ही वारंटिओ को गिरफ्तार करने के आदेश दे रखे हैं। गुरुवार को पुलिस ने वारंटिओं के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के गांव और हुरमुजपुर निवासी छेड़छाड़ और पोक्सो में फरार चल रहे रवि को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने कस्बे के मोहल्ला खेल निवासी मारपीट के मामले में फरार चल रहे बुद्धू व नई बस्ती निवासी धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे इस्लाम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए तीनों वारंटिओ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक से समय पाल अत्री का कहना है कि पकड़े गए तीनों लोग अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे थे। पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read