JAUNPUR NEWS : खूंटे से बंधी भैंस व पड़िया को पिकअप पर लाद ले गये पशु तस्कर
मछलीशहर, जौनपुर। पंवारा थाना क्षेत्र अन्तर्गत सरायबीका गांव में गुरुवार की बीती रात्रि पशुतस्कर खूंटे से बंधी भैंस व पड़िया को पिकअप पर लादकर उठा ले गये। जानकारी के अनुसार उक्त गांव में 27/28 जुलाई की रात्रि पिकअप सवार पशु तस्कर आये और राकेश मौर्या उर्फ बाबा की घर के बाहर खूंटे से बंधी भैंस व बेचन दूबे की पड़िया को पिकअप पर लादकर फरार हो गये। कुछ समय बाद जब दोनों परिवार के लोग जगे तो देखा कि भैंस व पड़िया गायब है। राकेश मौर्या ने काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं पता नहीं चला। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन की और जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज को भी चेक की जिसमें एक जगह फुटेज में एक पिकअप तेजी से मधुपुर की तरफ जाती हुई दिखी। आये दिन हो रही चोरियों से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











