झींगुरपुरा के युवकों को ट्रक ने रौंदा, एक की हुई मौत
आरके धनगर
मथुरा। महावन थाना क्षेत्र अन्तर्गत गोकुल बैराज पर आज सुबह ट्रक द्वारा बाइक में टक्कर मार देने से उस पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। दोनों युवक शहर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत पुराने बस स्टैंड के निकट झिंगुरपुरा के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार लक्खी (18) पुत्र राजेश कुमार अपने साथी अन्नू (19) के साथ बाइक से रमणरेती दर्शन हेतु जा रहा था। तभी पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार लक्खी की मौके पर ही मौत हो गई और उसका साथी अन्नू घायल हो गया जिसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि मृतक के पिता मोटरसाइकिल मरम्मत का कार्य करते हैं और मृतक एक कपड़े के शोरूम पर नौकरी करता था।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











