दो हादसों में दम्पत्ति सहित तीन की हुई मौत
आरके धनगर
मथुरा। थाना कोसीकलां के राष्ट्रीय राजमार्ग के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक दंपत्ति सहित तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम हेतु भिजवाएं हैं। जानकारी के अनुसार हरियाणा के पलवल जनपद के होडल कस्बे में रहने वाले दीपक (26) पुत्र भगत सिंह बीतीरात गोवर्धन परिक्रमा लगाने अपनी गर्भवती पत्नी सृष्टि (24) के साथ बाइक पर आए थे और रात्रि लगभग एक बजे जब वह वापस होडल की ओर लौट रहे थे तभी बठेनगेट के पास पीछे से आते लोडर कंटेनर पीबी 11 सी जेड 8644 ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे उसकी पत्नी सृष्टि तो छिटककर दूर गिर गई और कंटेनर के पहिए के नीचे आ गई और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
वहीं इसी कंटेनर के नीचे बाइक सहित दीपक फंस गया जिसे लगभग सवासौ मीटर कंटेनर खींच ले गया बाद में मोटरसाइकिल के कंटेनर के इंजन में फंस जाने के कारण कंटेनर चालक को मौके पर वाहन छोड़कर भागना पड़ा। दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की सूचना परिजनों को दी। वहीं पूरे परिवार में इस घटना को लेकर कोहराम मचा है। वहीं दूसरी घटना कोसीथाना क्षेत्र अन्तर्गत कोटवन मोड़ पर हुई। टेंपो में सवार अर्जुन निवासी कुंजनगर जैंत की पांच वर्षीय बेटी राधिका टैंपो के असंतुलित होने पर उससे गिर गई और घायल अवस्था में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











