भारत के अमृतकाल में सभी को करना है योगदान: आलोक
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम नौ वर्ष पूर्ण होने पर महा-जनसम्पर्क अभियान के तहत मानिकपुर विधानसभा के समस्त कार्यकर्ताओं की टिफिन बैठक रविवार को वनवासी कल्याण केन्द्र मानिकपुर में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलन करके हुआ। इसके बाद जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय के साथ समस्त कार्यकर्ताओ ने वन्दे मातरम गान किया। बैठक में जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार के नौ वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित हैं।
सभी कार्यकर्ता गांव-गांव, बूथ-बूथ जाकर जनसंवाद करके नौ वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा करें। उन्होंने कहा कि 21 जून को योग दिवस व 23 जून को बलिदान दिवस पर सभी बूथ पर कार्यक्रम सम्पन्न कराने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रयास करना है। पूर्व सांसद भैरोप्रसाद मिश्र ने कहा कि पिछले नौ वर्ष में मोदी सरकार ने देश का मान बढ़ाया है। जन कल्याण और राष्ट्र कल्याण के लिए समर्पित होकर भाजपा की मोदी सरकार काम कर रही है। जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय ने कहा कि भारत के अमृतकाल में हम सबको बलिदान नहीं करना है बल्कि योगदान करना है। योगदान करना है आत्मनिर्भर भारत के पुनर्निर्माण में। प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को समस्त कार्यकर्ता अपने प्रयास से प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम में जनसहभागिता सुनिश्चित करें।
मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरक विचार नयी ऊर्जा का संचार करते हैं। प्रान्तीय कार्यसमिति के सदस्य आनन्द त्रिपाठी बब्बू भईया ने कहा कि पीएम मोदी ने दुनियाभर में भारत का गौरव बढाया है। प्रधानमंत्री के रूप में उनक नौ साल का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा है। विचार विमर्श के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने अपने टिफिन से भोजन का आदान-प्रदान करके सहभोज किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख गंगाधर मिश्र, अरविंद मिश्र, नगर पंचायत अध्यक्ष राजापुर संजीव मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य, जिला महामंत्री राघवेन्द्र सिंह, राजेश जायसवाल, जिला मंत्री पप्पू पाल, मनोज तिवारी, जय प्रकाश पाण्डेय, हीरो मिश्र, प्रदीप सिंह, आशीष पाण्डेय, मनीष सिंह, सच्चिदानंद द्विवेदी, कमलेश मिश्र, बद्री प्रसाद त्रिपाठी, जय प्रकाश पाण्डेय, पुरूषोत्तम अग्रहरि, महेश केशरवानी, विकास मिश्र, तीरथ तिवारी, शोभित केशरवानी, अभिलाष जायसवाल, अशोक सोनकर, विकास मिश्र, विनीत द्विवेदी, राकेश कोल, नारायण अहिरवार, प्रदीप शुक्ल, कार्यक्रम संयोजक ओम प्रकाश मिश्र आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












