Homeआजमगढ़तिरंगा हमारे सम्मान का प्रतीक है, गांव-गली में भी अबकी बार लहरायें...

तिरंगा हमारे सम्मान का प्रतीक है, गांव-गली में भी अबकी बार लहरायें तिरंगाः प्रबंधक

तिरंगा हमारे सम्मान का प्रतीक है, गांव-गली में भी अबकी बार लहरायें तिरंगाः प्रबंधक

देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। श्री राम दवर पांडेय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लारादपुर ओरिल माहुल के तत्वावधान में जहां पर विद्यालय में नामांकन संख्या बढ़ाने को लेकर विद्यालय परिवार चारों तरफ संपर्क बनाकर प्रचार एवं अन्य माध्यमों से विद्यालय की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए कृत संकल्प है। वहीं पर राष्ट्रीय मुद्दों पर भी वह पीछे नहीं है। भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा अबकी बार तिरंगे को सम्मान देने के लिए घर घर तिरंगे की आन, बान, शान को बढ़ाकर उसकी लोकप्रियता के मुकाम पर पहुंचाना है और विश्व स्तर पर इसकी पहचान लोगों के सामने प्रकट करना है।

आज चारों तरफ भारत की लोकप्रियता को प्रभावित करने की कई तरह से कोशिश की जा रही है लेकिन भारत के नौजवानों, किसानों, जिम्मेदार लोगों को देश हित की भावना को भरकर तिरंगे के सम्मान के लिए अबकी बार बड़े पैमाने पर झंडारोहण करने का कार्यक्रम चल रहा है। ऐसे में यह कार्यक्रम आजमगढ़ के पश्चिमांचल में स्थित इस महाविद्यालय पर न हो, ऐसा कभी हो ही नहीं सकता विद्यालय के प्रबंधक अशोक पांडेय ने बताया कि आज विद्यालय में एडमिशन को लेकर नामांकन प्रक्रिया भले ही चल रही हो लेकिन उसके बावजूद भी तिरंगे के सम्मान के लिए विद्यालय परिवार पूरी तरह से कटिबद्ध है।

आज यहां पर शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रशिक्षण तो दिए जाते हैं। ग्रेजुएशन से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक की परीक्षा एवं पढ़ाई भी संपन्न की जाती है लेकिन आजादी के 75 साल बाद अमृत महोत्सव का जो प्रोग्राम भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है, उससे यह विद्यालय अलग नहीं है। वहीं विद्यालय से लेकर के महाविद्यालय के अगल-बगल गांव में भी तिरंगा फहराने का प्रोग्राम पूरी तरह से किया जा रहा है, इसलिए इसकी तैयारी अभी से चल रही है। महाविद्यालय प्रबंधक अशोक पांडेय नामांकन प्रक्रिया से लेकर हर घर तिरंगा फहराने की गतिविधि को लेकर पूरी तरह से सजग और सतर्क हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : Faridul Haque Memorial P.G. College Talimabad, Sabarhad Shahganj Jaunpur | B.A, | M.A, | M.Sc | B.Sc, | B.Com Hindi And English Medium Contact Form 9236926850, 9936764005, 7897825153

RK Hospital And Blood Component Center

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read