डीएम ने जिले के पहले धान अधिप्राप्ति केन्द्र का किया उद्घाटन

डीएम ने जिले के पहले धान अधिप्राप्ति केन्द्र का किया उद्घाटन

तेजस टूडे ब्यूरो
विजय प्रताप सिंह
बक्सर। जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने शुक्रवार को नावानगर राइस मिल में जिले के पहला धान अधिप्राप्ति केन्द्र का उदघाटन फीता काट कर किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने धान अधिप्राप्ति केन्द्र पर खरीदे गए धान के रखने व अन्य व्यवस्था की जांच की। साथ ही उदघाटन के दौरान जिलाधिकारी ने किसान तेज बहादुर सिंह का धान वजन कराकर प्राप्ति रसीद किसान को सौंपा। जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला में धन की खरीद करने के लिए विगत वर्ष के लक्ष्य के आधार पर कुल 171942 एमटी धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित है। जिसका 17 प्रतिशत नावानगर प्रखंड से प्राप्त की जाती है।किसानों के धान की खरीद शत प्रतिशत सुनिश्चित करने करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि संपूर्ण धान खरीददारी की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित की जाए अन्यथा दोषी पाए जाने वाले पदाधिकारियों व कर्मियो को बख्सा नही जायेगा। साथ ही धान अधिप्राप्ति से संबंधित जानकारी को आमजनों के बीच जागरूक करने का निर्देश दिया गया। इस वर्ष सामान्य धान के लिए 2300 रुपए प्रति क्विंटल व ग्रेड ए धन के लिए 2320 रूपये प्रति क्विंटल दर निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के शुरुआती दौर में उमादत सिंह व अमित कुमार सिंह सॉल व गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन नावानगर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने किया। कार्यक्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी परवीन कुमार सिन्हा, डुमरांव एसडीओ राकेश कुमार, व्यापार मंडल प्रबंधक चंदन कुमार, बीसीओ चंदन कुमार, राजीव सिंह, धर्मेन्द्र यादव, बिकास गुप्ता, मोहन गुप्ता, रमाकांत प्रसाद, अभय सिंह, बिमलेश सिंह, अरविन्द सिंह, सुरेन्द्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA