हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने की बनी रणनीति
जिला कार्यालय में बैठक करके सौंपी गयीं जिम्मेदारियां
बक्सर। भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर की बैठक पार्टी कार्यालय अहिरौली में हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय सिंह उर्फ भोला ने किया। बैठक की शुरुआत दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। बैठक में पूर्व से प्रस्तावित 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा, 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका दिवस, 15 अगस्त को झंडा तोलन, एक पेड़ मां के नाम तथा सभी मंडलों में विस्तृत कार्यसमिति करने के निमित्त कार्यक्रम के रूप—रेखा पर चर्चा किया गया। सभी मंडल अध्यक्षों को 9 अगस्त, 10 अगस्त एवं 11 अगस्त के बीच विस्तृत कार्यसमिति करने का सुझाव एवं आग्रह किया गया।
तिरंगा यात्रा के लिए युवा मोर्चा, किसान मोर्चा तथा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्षों को संयुक्त रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में बक्सर जिला प्रभारी संतोष पटेल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी। कार्यक्रम में जिले के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहें जिसमें प्रमुख रूप से अनिल पांडेय, मनोज पांडेय, संत सिंह जिला उपाध्यक्ष, पूनम रविदास, इंद्रलेश पाठक जिला महामंत्री, जय प्रकाश राय, सौरभ तिवारी मोर्चा जिलाध्यक्ष, सुनील कुमार सहित सभी मंडल अध्यक्षों के साथ उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












