शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित जीटी रोड गुरुद्वारा साहिब परिसर में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं नगर की अग्रणी संस्था चढ़दीकला कार सेवा संस्था के सयुंक्त तत्वाधान में हुए एक कार्यक्रम में शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को शहीद दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी जिसमें गुरुद्वारे साहिब की भारी संख्या में संगत उपस्थित रही।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आए हुए लोगों ने महान शहीदों के बारे में अपने अपने विचार रखे और देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ निछावर कर देने वाले इन क्रांतिकारियों के योगदान को याद किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुरुद्वारा साहिब के प्रधान रंजीत सिंह शम्मी, चढ़दीकला कार सेवा संस्था अध्यक्ष सरदार सतनाम सिंह (सोशल ऐक्टिविस्ट) हैप्पी सिंह, राजा सिंह, विराज गुप्ता, पृथ्वी सिंह, सुखविंदर सिंह सहित समाज के सम्मानित पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











