HomeTrendingमुख्यमंत्री की माता को अर्पित किये गये श्रद्धा सुमन

मुख्यमंत्री की माता को अर्पित किये गये श्रद्धा सुमन

  • मुख्यमंत्री की माता को अर्पित किये गये श्रद्धा सुमन

  • राना बेनी माधव बक्श सिंह स्मारक समिति के संयोजन में हुई श्रद्धांजलि सभा

तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मारक समिति की ओर से शोकसभा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। जनपद के अनेक प्रबुद्धजनों, गणमान्य नागरिकों एवं समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकत्र होकर माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया तथा मुख्यमंत्री एवं उनके शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त किया।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि माँ का स्नेह, त्याग, संस्कार और आशीर्वाद संतान के जीवन की सबसे बड़ी पूँजी होते हैं। उनका जाना ऐसी अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई संभव नहीं। समिति परिवार इस दुःख की घड़ी में मुख्यमंत्री एवं उनके समस्त परिजनों के साथ अपनी संवेदनात्मक एकजुटता प्रकट करता है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इस अवसर पर रामबरन सिंह, रविंद्र सिंह, रामराज सिंह, महेंद्र सिंह कछवाह, रामबली सिंह, डॉ. धनंजय सिंह, राकेश सिंह भदौरिया, अभिषेक विक्रम सिंह, वीरेंद्र सिंह, डॉ अभिषेक द्विवेदी, उपमेंद्र, बहादुर सिंह, विजय सिंह, राजवंत सिंह, अशोक सिंह, राहुल सिंह, विवेक मिश्रा, अभिजीत सिंह, अनुराग मिश्रा, महेंद्र अग्रवाल, रंजीत शाह, सत्यानंद मिश्रा, नरेंद्र सिंह फौजी, दीपक मिश्रा, डॉ. रामाश्रय सिंह, डॉ. चंपा श्रीवास्तव, डॉ. आर.बी. श्रीवास्तव, एस.पी. सिंह, सभासद गुरजीत सिंह तनेजा, अशोक सिंह, इंद्रेश विक्रम सिंह, नागेंद्र बहादुर सिंह, एडवोकेट सत्येंद्र सिंह, अमरीश शुक्ला, बृजेश श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, सत्येंद्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह, मधुकर सिंह, मदन वाजपेई, शिवेंद्र सिंह, बुद्धि लाल पासी, संतोष सिंह, शैलेंद्र सिंह, आर.बी. सिंह, त्रिभुवन सिंह एवं शशांक सिंह राठौड़ ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

 

 

 

 

Must Read