HomeTrendingवीरांगना ऊदा देवी पासी को बलिदान पर किया गया नमन, मेधावी छात्राएं...

वीरांगना ऊदा देवी पासी को बलिदान पर किया गया नमन, मेधावी छात्राएं की गयीं सम्मानित

  • वीरांगना ऊदा देवी पासी को बलिदान पर किया गया नमन, मेधावी छात्राएं की गयीं सम्मानित

तेजस टूडे ब्यूरो
चुन्नन खां
पीलीभीत। पुरनपुर पासी समाज उत्थान सेवा समिति पीलीभीत के तत्वावधान में एन.जी.एस. पब्लिक जूनियर स्कूल (सिरसा रोड, गैरतपुर जपती) में 1857 की महान क्रांतिकारी वीरांगना ऊदा देवी पासी का शहीद दिवस अत्यंत श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान शामिल हुए और वक्ताओं ने उनके अद्वितीय शौर्य और बलिदान को याद किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में वीरांगना ऊदा देवी पासी के चित्र के साथ संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर और महात्मा बुद्ध की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
इस मौके पर शिक्षा और समाज के महत्व पर जोर देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित मेधावी छात्राओं को विशेष रूप से उपहार भेंट किये गये जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस गरिमापूर्ण आयोजन में विद्यालय का समस्त स्टाफ और क्षेत्र के गणमान्य ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read