HomeViralआस्था के महापर्व छठ पर सिरसा चौराहा में उमड़ा जनसैलाब

आस्था के महापर्व छठ पर सिरसा चौराहा में उमड़ा जनसैलाब

  • आस्था के महापर्व छठ पर सिरसा चौराहा में उमड़ा जनसैलाब

  • चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता ने पत्नी संग की पूजा-अर्चना

तेजस टूडे ब्यूरो
चुन्नन खां
पीलीभीत। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर नगर के सिरसा चौराहा स्थित पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान पूरनपुर के चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता ने अपनी धर्मपत्नी के साथ पूजा स्थल पर पहुंचकर छठी मैया की आराधना किया और पर्व की खुशियां साझा किया। इस मौके पर चेयरमैन ने वहां मौजूद सभी श्रद्धालुओं को उपहार भेंट किए और उन्हें छठ पर्व की शुभकामना देते हुये कहा कि छठ महापर्व प्रकृति, स्वच्छता और अटूट आस्था का प्रतीक है जो समाज को एक सूत्र में बांधता है। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष हर्ष प्रधान सहित क्षेत्र के कई अन्य सम्मानित गणमान्य लोग एवं भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर छठी मैया से क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना किया।

 

 

 

 

Must Read