- Advertisement -
सिरकोनी, जौनपुर। क्षेत्र के कजगाँव में सरदार सेना के जिलाध्यक्ष के द्वारा सरदार सेना के बैनर तले आयोजित पौध रोपण किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने कहा कि सनातन धर्म में पीपल, नीम आदि पेड़ों की पूजा की जाती है। इसलिए यह पेड़ मानव जीवन के साथ पशु-पक्षियों के जीवन को प्रति दिन आक्सीजन के रूप में संजीवनी प्रदान करते हैं। पीपल के पेड़ से सबसे अधिक मात्रा में मानव जीवन को श्रोत ऑक्सीजन प्राप्त होता है।
इस लिए प्रत्येक मानव की यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि स्वयं जीवन रक्षा हेतु अधिक से अधिक पेड़ लगायें उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थल पर पीपल का पेड़ अवश्य लगाएं और स्वस्थ व निरोग रहे। इस दौरान आम, नीम व पीपल के दर्जनों पौधे लगाये गये। इस अवसर पर वृजेन्द्र कुमार पटेल, विपिन कुमार, विकास पटेल, श्याम सुन्दर पटेल, राजेन्द्र प्रसाद पटेल, लौकेश पटेल, आकाश शर्मा, कुलदीप पटेल, राहुल पटेल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
- Advertisement -