विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया पौधरोपण

संदीप पाण्डेय
रायबरेली। विश्व पर्यावरण दिवस पर ए.डी. आर सेन्टर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व सेशन हाउस में तरुण सक्सेना अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश ने पौधरोपण किया। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुपम शौर्य ने बताया कि मानव और प्रकृति का गहरा नाता है। जहां प्रकृति है, वहां जीवन है और जब इसी प्रकृति को क्षति पहुंचती है तो जीवन पर भी असर पड़ता है। प्रकृति मानव के स्वस्थ जीवन के लिए बहुत कुछ देती है। बदले में मानव पर्यावरण दूषित करता है और प्रकृति का दोहन करता है जिससे समय के साथ पर्यावरण व प्रकृति नष्ट होती जा रही है। कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं का कारण भी पर्यावरण बन सकता है। इसे संरक्षित और सुरक्षित रखने के लिए 5 जून को हर साल पर्यावरण दिवस मनाते हैं। जीवनदायिनी धरती को रहने योग्य बनाने के लिए पेड़—पौधों के जीवन को बचाने और पर्यावरण प्रदूषण के कारकों को कम किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने, पर्यावरण संरक्षण करने व प्लास्टिक एवं पालीथीन का इस्तेमाल न करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















