तेज बारिश में सड़क पर पेड़ गिरा, आवागमन बाधित
रूपा गोयल
बांदा। जनपद में बारिश का लगातार सिलसिला जारी है। तेज बारिश के चलते मुख्य मार्ग में उखड़ कर गिरा पेड़ जिससे मुख्य मार्ग में आवागमन हुआ बाधित और राजमार्ग में लगा लंबा जाम सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पेड़ हटवाने का कर रही है। जानकरी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत मुरवल कस्बे के पास से सामने आया हुआ है जहां पर बबेरू बांदा मुख्य मार्ग में तेज बारिश के चलते पेड़ उखड़ कर गिर गया है जिससे राजमार्ग में लम्बा जाम लग गया जैसे ही मुरबल चौकी प्रभारी सीपी तिवारी को जानकारी हुई तो चौकी प्रभारी ने मय हमराहियोंं के साथ मौके पर पहुंचे और पहले कटर मशीन से पेड़ को कटवा कर जाम हटाने का किया प्रयास और फिर जेसी बी मशीन को बुलवाकर मुख्य मार्ग से हटवाया पर तब जाकर राज मार्ग से वाहनों के आने जाने का सिलसिला कायम हुआ। बताते चलें कि इस दौरान घंटो लगा रहा जाम वही पुलिस प्रशासन ने मौके पर खुद सम्भाला मोर्चा और सड़क से पेड़ को हटाया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










