स्पीड में चल रही स्कूल बस से मासूम की हुई दर्दनाक मौत
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। बिलरियागंज थाना अंतर्गत सेठारी गांव के पास ढाई साल की छोटी बच्ची जो अपने घर के सामने खेल रही थी, की राहुल इंटर कालेज लछिरामपुर आजमगढ़ की बस से कुचलकर मौत हो गई। मृतक का नाम आरोही उम्र ढाई वर्ष एवं उसके पिता का नाम अर्जुन पासवान हैं।
मृतका दो बहन थी जिसमें यह छोटी थी। अर्जुन पासवान का मकान रोड के किनारे पर बना हुआ है। बच्ची अपने दरवाजे पर खेल रही थी। उसी समय राहुल सांकृत्यायन जन इंटर कालेज लछिरामपुर की बस तेज स्पीड में जा रही थी और बच्ची को अपने चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष बिलरियागंज और सीओ सगड़ी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए लाश को अंत्य परीक्षण के लिए मोर्चरी हाउस भेजा गया। घर वालों का रो-रो कर बहुत बुरा हाल था।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















