प्रगतिशील कृषकों के लिये आयजित हुआ प्रशिक्षण व समागम समारोह
अब्दुल शाहिद
बहराइच। कृषि विज्ञान केंद्र के किसान सभागार में जनपद के प्रगतिशील कृषकों एवं कृषि आधारित रोजगार प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों का समागम समारोह आयोजित हुआ। आयोजित कार्यक्रम में कृषि विज्ञान के वैज्ञानिकों के अलावा कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सहभाग किया और जनपद में बेहतर कृषि उत्पादन व स्थानीय कृषि उत्पादकता आधारित रोजगार सृजन के बारे में विस्तृत चर्चा-परिचर्चा किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच की ओर से आयोजित किसान समागम समारोह को संबोधित करते हुए कृषि महानिदेशक डॉ० संजय सिंह ने कहा कि बहराइच की धरती प्राकृतिक कृषि उत्पादन के लिए सर्वथा अनुकूल है। यहाँ पर कृषि वैज्ञानिकों से समन्वय व सवांद बनाकर खेती करने से खेती किसानी लाभप्रद बनेगी। महानिदेशक (उपकार) ने बताया कि जनपद में शीघ्र ही केला प्रसंस्करण के लिए बहुउपयोगी संयंत्र लगाया जाएगा। साथ ही बेहतर कृषि प्रबंधन व रोजगार के लिए किसानों को बाँस की नर्सरी उपलब्ध करवाई जाएगी। किसान परिषद संरक्षक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने कृषि उच्चाधिकारियों को अवगत कराया कि तराई का जल स्तर घटता जा रहा है। इसके लिए आवश्यक है कि तत्काल प्रभाव से यूकेलिप्टिस के पेड़रोपण पर प्रतिबंधन लगाए जाएं व मेंथा खेती को समाप्त किया जाए।किसान परिषद संयोजक ने किसानों का आह्वान किया कि वे “विषमुक्त खेती नशामुक्त गाँव” महाअभियान में सहभाग करें, ताकि हमारी खेती जल व जलवायु विषाक्त होने से बच सके और हम निरोगी बने रह सके। साथ ही पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण भी अधिकाधिक संख्या में किया जाए। इस अवसर पर नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या के निदेशक (प्रसार) डा. आरआर सिंह, केवीके बहराइच प्रभारी (वरिष्ठ वैज्ञानिक), डा. केएम सिंह, सीआरएस प्रभारी डा. महेंद्र सिंह, उद्यान प्रभारी डा. पीके सिंह, डा. शैलेन्द्र सिंह, प्रगतिशील कृषक जेके सुखिया, कृषि विज्ञानी एवं पत्रकार अखिलेश श्रीवास्तव, पत्रकार विवेक सक्सेना, समाजसेवी व पत्रकार धीरेंद्र शर्मा, पर्यावरणविद व वरिष्ठ पत्रकार पंकज श्रीवास्तव, पत्रकार पंकज वर्मा समेत सैकड़ों कृषक व प्रशिक्षार्थी कृषक उपस्थित रहे। समापन अवसर पर केवीके परिसर में किसान परिषद के तत्वावधान में पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया और कृषि ड्रोन परियोजना आधारित संयंत्र का प्रदर्शन भी किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











