Homeबहराइचकृषि विज्ञान केन्द्र पर माली प्रशिक्षण आयोजित

कृषि विज्ञान केन्द्र पर माली प्रशिक्षण आयोजित

कृषि विज्ञान केन्द्र पर माली प्रशिक्षण आयोजित

अब्दुल शाहिद
बहराइच। आचार्य नरेंद्र देव एवं कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच प्रथम पर 21 दिवसीय कौशल विकास के अंतर्गत माली प्रशिक्षण के समापन पर महानिदेशक उपकार डा. संजय सिंह अपर निदेशक प्रसार डॉ आरआर सिंह की उपस्थिति में 20 प्रतिभागियों को माली प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र व टूल किट व बैग दिया गया। इस दौरान महानिदेशक ने प्रशिक्षार्थियों को नर्सरी उत्पादन फूलों की खेती खरीफ प्याज की खेती व एफपीओ के माध्यम से बीज उत्पादन को बढ़ावा देने का आग्रह किया। इसी क्रम में विश्वविद्यालय से आये अपर निदेशक प्रसार ने प्रशिक्षार्थियों से माली प्रशिक्षण के बारे में जानकारी लेते हुये प्रशिक्षार्थियों को अपना रोजगार करने का आग्रह किया।साथ ही साथ फसल अनुसंधान बहराइच के प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह ने मक्के की फसल बेबी कॉर्न स्वीट कॉर्न को बढ़ावा देने का आग्रह किया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ केएम सिंह ने महानिदेशक उपकार व अपर निदेशक प्रसार का केंद्र पर स्वागत किया। केंद्र पर चल रही निक्रा परियोजना के अंतर्गत के एक दिवसीय बागवानी का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही किसानों के आम व अमरूद के पौधों को वितरित किया गया। मुख्य अतिथियों ने प्रक्षेत्र पर क्राप कैफेटेरिया पॉली हाउस विभिन्न फसलों को देखा व ड्रोन के प्रदर्शन को भी देखा तथा केंद्र के अध्यक्ष डॉ केएम सिंह द्वारा कराये जा रहे कर्यों की सराहना की। मक्का अनुसंधान के प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह ने महा निदेशक एवं अपर निदेशक प्रसार ने मक्का अनुसंधान का भ्रमण कराया। भ्रमण के दौरान रिसर्च की क्रियाएँ देखा व प्रशंसा की। इसके बाद कृषि विज्ञान केंद्र, नानपारा, बहराइच पर चल क्रियाओं देखा। अंत में केंद्र के वैज्ञानिक डा. पीके सिंह ने मुख्य अतिथियों व किसानों का धन्यवाद व आभार प्रकट किया।कार्यक्रम के दौरान केंद्र पर डॉ पीके सिंह, वैज्ञानिक उद्यान डॉ. नीरज सिंह, सुनील कुमार, डॉ. पीके सिंह हॉर्टिकल्चर, डॉ. पीके सिंह सीआरएस, सुनील, डॉ. नीरज, अनिल पांडेय, संजय पांडेय, यंग प्रोफेशनल कुशाग्र सिंह, मोहम्मद सिराज, चंद्र प्रकाश आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read