Homeबदायूंसड़क सुरक्षा पखवाड़ा को लेकर निकाली गयी यातायात जागरुकता रैली

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा को लेकर निकाली गयी यातायात जागरुकता रैली

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा को लेकर निकाली गयी यातायात जागरुकता रैली

नियमों का पालन करने के लिये किया गया प्रेरित
अंकित सक्सेना
बदायूं। परिवहन विभाग की ओर से सोमवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा शुरू किया गया। पहले दिन शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने एआरटीओ कार्यालय में पहुंचकर बाइक और ई-रिक्शा रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पखवाड़ा 17 से 31 जुलाई तक चलेगा। पहले दिन एआरटीओ कार्यालय से यातायात जागरूकता रैली निकाली गई।

लोगाें को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। शहर विधायक ने सभी लोगों से हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने को कहा। कार्यक्रम केके दौरान एआरटीओ प्रवर्तन अंबरीश कुमार, एआरटीओ प्रशासन राम बचन गुप्ता, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक डीके चौबे, यात्री कर अधिकारी रमेश चंद्र प्रजापति, आरआई विकास यादव, यातायात इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार, वरिष्ठ सहायक आशीष सक्सेना, ज्ञानेंद्र सागर, मनोज गौतम, निखिल सक्सेना, मिंटू आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read