Homeमैनपुरीपौधरोपण अभियान में हर अधिकारी अवश्य लगायें एक-एक पौधा: डीएम

पौधरोपण अभियान में हर अधिकारी अवश्य लगायें एक-एक पौधा: डीएम

पौधरोपण अभियान में हर अधिकारी अवश्य लगायें एक-एक पौधा: डीएम

रोपित पौधे की एक वर्ष तक स्वयं देख—रेख करके विकसित करने का निर्देश
सुबोध कुमार/आशीष पचौरी
मैनपुरी। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने जिला पौधरोपण समिति की बैठक की समीक्षा के दौरान कहा कि 22 जुलाई को आयोजित होने वाले वृक्षारोपण अभियान में सभी विभागों के अधिकारी अपना सक्रिय सहयोग देकर अपने-अपने विभाग के पौधारोपण लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति करना सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी स्तर पर कोताही, शिथिलता न बरती जाए।

संबंधित विभाग के अधिकारी तत्काल गड्ढा खुदान का कार्य कराकर जियो टैगिंग कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अभी तक कुछ विभागों द्वारा गड्ढा खुदान का कार्य नहीं कराया गया है। कुछ लोगों द्वारा गड्ढा खुदान का कार्य तो कराया गया है लेकिन उसकी जियो-टैगिंग नहीं की गई है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आज ही वन विभाग से पासवर्ड प्राप्त कर अगले 2 दिन में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत गड्ढों की खुदाई कराकर जियो टैगिंग कराना सुनिश्चित करें। उपजिलाधिकारी अपने क्षेत्र में नेतृत्व देकर वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में योगदान दें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read