ट्रक की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
निलेश त्रिपाठी
मिर्ज़ामुराद, वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के भिखारीपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर टैंकर की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आगरा जिले के पिनाहट थाना अंतर्गत पूरनपुरा गांव निवासी ऋषि कुमार अपनी मां उमा देवी के साथ बाबा श्री विश्वनाथ के दर्शन हेतु बास से निकला था।
रास्ते में भिखारीपुर के निकट जलपान के लिए बस ठहराव ली तो ऋषि रोड पार कर शौच करने के लिए निकल गया। वापस आते समय वह टैंकर की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस घायल को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवा दिया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की सूचना पर मां का रो-रो कर बुरा हाल रहा। मृतक अपने पिता की अकेला संतान था।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












