दुकान में तोड़—फोड़ करने वालों के खिलाफ लामबन्द हो गये व्यापारी
घटनास्थल से मात्र 20 कदम की दूरी पर मौजूद है पुलिस चौकी
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। रुपए के लेनदेन को लेकर किराना व्यापारी और मिठाई की दुकान चलाने वाले व्यापारी के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि किराना व्यापारी के द्वारा मिठाई व्यापारी की दुकान में तोड़—फोड़ की गई जिससे नाराज अन्य स्थानीय व्यापारियों ने किराना व्यापारी का विरोध किया। मामला भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज चौराहे का है जहां पर रिवेश मिष्ठान भंडार में बीती रात अचानक चौराहे पर ही दुकान करने वाले किराना व्यापारी विक्की साहू, कौशल साहू, राजकुमार साहू और अमरनाथ साहू ने रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद किया और मिठाई की दुकान में तोड़फोड़ की। घटना के बाद स्थानीय व्यापारी किराना व्यापारी के खिलाफ लाम बंद हो गए और मिठाई व्यापारी के पक्ष में खड़े हो गये जिस जगह पर यह घटना हुई उसी के बीस कदम की दूरी पर पुलिस चौकी बनी हुई है जहां हाईवे होने की वजह से हमेशा पुलिसकर्मी मौजूद रहते हैं, इसलिए प्रश्न यह भी उठना है कि बीस कदम की दूरी पर हो रहे विवाद को पुलिस सुलझा क्यों नहीं पाई। फिलहाल व्यापारियों के विरोध में पुलिस ने किराना व्यापारी के खिलाफ तोड़फोड़ करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर में रीवेश कुमार ने बताया कि किराना व्यापारी विक्की साहू से उसका लेन—देन चलता है। इसी बात को लेकर पैसा मांगने आए विक्की और उसके परिजनों ने गाली गलौज करनी शुरू कर दी और बात मारपीट तक आ गई। मिठाई व्यापारी का आरोप है कि विक्की और उसके परिजनों ने उसकी दुकान में तोड़—फोड़ की है। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि किराना व्यापारी विक्की साहू का आए दिन किसी न किसी से विवाद होता रहता है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर इतिश्री कर लिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















