विवाह सामग्री का किया गया वितरण

विवाह सामग्री का किया गया वितरण

शैलेश कुमार
मसौढ़ी (बिहार)। कन्या विवाह एवं महिला जन कल्याण सोसायटी के तत्वाधान में सचिव शैलेश कुमार के सौजन से विवाह उपयोगी सामाग्री ट्रंक तोषक तकिया रजाई बेडसीट वर वधु वस्त्र श्रृंगार बॉक्स श्रृंगार समान स्टील सेट बर्तन टेबल कुर्सी एवं अन्य सामग्री शिव कुमारी देवी सहित कई जरूरतमंद कन्याओं को समारोह आयोजित कर सोमवार को वितरण किया गया। इस संदर्भ में जनकल्याण सोसायटी के सचिव शैलेश कुमार ने बताया कि संस्था के माध्यम से जरूरतमंद कन्याओं का आवेदन किया जाता है एवं कमेटी के तत्वावधान में निशुल्क रूप से सेवा भाव के साथ कन्याओं को विवाह सामग्री उपलब्ध कराया जाता है यह अपने आप में खास योजना कन्याओं के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है। सोसाइटी निरंतर आगे अपने कार्यों को लेकर बढ़ रहा है और मिशन मुहिम के तहत प्रत्येक जिले में सोसाइटी की योजनाओं को जरूरतमंद कन्याओं तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है जिससे कि अधिक से अधिक जरूरतमंद कन्याओं को लाभ मिल सके। इस अवसर पर प्रमोद कुमार, अनिल कुमार, प्रयाग कुमार, अखिलेश, रविदास, विजय पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला