HomeGorakhpurव्यापारी ने सांसद रवि किशन के 3.25 करोड़ हड़पे, केस दर्ज

व्यापारी ने सांसद रवि किशन के 3.25 करोड़ हड़पे, केस दर्ज

व्यापारी ने सांसद रवि किशन के 3.25 करोड़ हड़पे, केस दर्ज

अजय जायसवाल
गोरखपुर। गोरखपुर सदर से भाजपा सांसद व फिल्म अभिनेता रवि किशन शुक्ल के 3.25 करोड़ रुपये मुंबई के व्यापारी ने हड़प लिए हैं। रुपये लौटाने के लिए व्यापारी ने चेक दे दिया, जिसे सांसद ने बैंक रोड स्थित एसबीआइ की शाखा में जमा किया तो बाउंस हो गया। छह माह तक तगादा करने के बाद भी रुपये न मिलने पर सांसद ने पुलिस अधिकारियों से मामले की शिकायत की। कैंट थाना पुलिस ईस्ट मुंबई में रहने वाले व्यापारी के खिलाफ रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

बता दें कि सांसद रवि किशन शुक्ल ने पुलिस अधिकारियों को दिए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि वर्ष 2012 में ईस्ट मुंबई के कमला पाली बिल्डर में रहने वाले जैन जितेंद्र रमेश को 3.25 करोड़ रुपये दिए। बाद में जैन जितेंद्र ने रुपये वापस करने के लिए 34-34 लाख के 12 चेक दिए। यह चेक मुंबई के विले पार्ले, पीएम रोड स्थित टीजेएचडी सहकारी बैंक लिमिटेड के थे। सात दिसंबर 2021 को 34 लाख रुपये का चेक उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक की बैंक रोड स्थित शाखा में जमा किया। 16 फरवरी 2022 को बैंक के अधिकारियों ने पत्र लिखकर बताया कि जिस खाते का चेक दिया गया है उसमें रुपये नहीं है।

चेक बाउंस होने पर उन्होंने बात की तो जैन जितेंद्र रमेश ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। चेक बाउंस होने के बाद फरवरी से अब तक रुपये लौटाने के लिए वह तगादा कर रहे हैं लेकिन जैन जितेंद्र रमेश रुपये न देकर मानसिक व आर्थिक उत्पीडऩ कर रहे हैं। अधिकारियों के निर्देश पर कैंट थाना पुलिस ने व्यापारी के खिलाफ रुपये हड़पने का मुकदमा किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। सांसद व अभिनेता रवि किशन शुक्ल पहले कैंट थानाक्षेत्र के सिंघडिय़ा में रहते थे। दो माह पहले उन्होंने रामगढ़ताल क्षेत्र के तारामंडल में लेकव्यू कालोनी में मकान लिया है, जहां परिवार के साथ रहते हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read