Homeआजमगढ़भाषा, पर्व और संस्कृति पर हुआ व्याख्यान

भाषा, पर्व और संस्कृति पर हुआ व्याख्यान

भाषा, पर्व और संस्कृति पर हुआ व्याख्यान

देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। सेवा पखवाड़ा के तहत बुधवार को विविधता में एकता कार्यक्रम का आयोजन राजकीय महिला महाविद्यालय अहिरौला में किया गया जिसमें भाषा, पर्व और संस्कृति पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी एवं हिंदी की प्रवक्ता डॉ. शालिनी चौधरी ने कहा कि भारत विविधताओं का देश है यहां पर अलग-अलग धर्म, समुदाय और संस्कृति के लोग निवास करते हैं तथा भारत में 22 प्रमुख भाषाएं हैं जिसमें भारत के लगभग 90 प्रतिशत आबादी द्वारा बोली जाती है और 19500 उप बोलियां है जो मातृ भाषा के रूप में बोली जाती है। इन तमाम विविधताओं के बावजूद भी हम गर्व से यही कहते हैं कि हम सब भारतीय हैं।

भारत की इसी एकता को प्रदर्शित करने के लिए महाविद्यालय की सभी संकायो की छात्राओं ने भारत के विभिन्न प्रांतों की वेशभूषा पहनकर उस राज्य की विशेषताओं, नृत्य, भाषण, लोकगीत और शायरी का क्षेत्रीय भाषा में प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम की सफलता की बधाई प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव ने दी। कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य विभाग के प्रखर प्रवक्ता डॉ. दिलीप कुमार वर्मा ने किया। इस मौके पर डॉ. अनिल तिवारी, डॉ. अख्तर हुसैन, डॉ. कंचन यादव, डॉ. पीएन सिंह यादव, डॉ. अमित कुमार, डॉ. जमालुद्दीन अहमद, डॉ. प्रज्ञानंद प्रजापति, अदिति सिंह आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read