HomeGorakhpurबीआरडी में मासूम की हुई मौत, पिता ने दी तहरीर

बीआरडी में मासूम की हुई मौत, पिता ने दी तहरीर

बीआरडी में मासूम की हुई मौत, पिता ने दी तहरीर

अजय जायसवाल
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मासूम की मौत पर हंगामा हुआ है। घटना मेडिकल कॉलेज के 100 बेड वाले इंसेफेलाइटिस वार्ड में हुई। मासूम की मौत के बाद परिजनों ने इलाज कर रहे डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। परिजनों ने इसको लेकर गुलरिहा थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। जानकारी के अनुसार कुशीनगर के रामपुर सोहरौना निवासी निन्कू चौरसिया ने गुलरिहा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया की पुत्र अनमोल (8) का ईलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हो रहा था।

कॉलेज के डाक्टर की लापरवाही से मेरे पुत्र की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि बीते 24 सितम्बर की दोपहर में पुत्र स्कूल से घर वापस आ रहा था। रामपुर सोहरौना के पास एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया था। ईलाज बीआरडी मेडिकल कालेज मे हो रहा था। सोमवार की रात में मौत हो गयी। गुलरिहा थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया की मृतक के पिता निन्कू ने तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ईलाज मे लापरवाही की गयी है। मामला 100 बेड वार्ड का है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read