ऑनलाइन व्यापार के विरोध में व्यापार मण्डल ने फूंका पुतला
राजन प्रजापति
महराजगंज, रायबरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महराजगंज द्वारा ऑन लाइन व्यापार के विरोध में पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया गया। ऑनलाइन ट्रेडिंग पर रोक लगाने के संबंध में पुतला फूंक कर ज्ञापन सौंपा गया। भारतवर्ष में ऑनलाइन ट्रेडिंग व्यापार के कारण भारत के सात करोड़ व्यापारियों का व्यापार नष्ट हो रहा है। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अश्वनी सिंह उर्फ पिंटू सिंह, युवा अध्यक्ष अंकुर गुप्ता, सतीश कुशमेस, प्रेमनाथ वैश्य, कौसर कुरैशी, जियाउल हक, आकाश वैश्य, विशाल चौरसिया, लवकेश गुप्ता, विमलेश वैश्य, कृष्ण कुमार कसेरा, सरदार जगजीत सिंह सहित अन्य व्यापारी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










