आज की पीढ़ी को अपनी मातृभाषा के प्रति रहना चाहिये समर्पित: विजय
तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। गया प्रसाद स्मारक राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबारी में शनिवार को हिन्दी दिवस धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जयसिंह ने किया। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें हिंदी भाषा का सम्मान करने और इसका उपयोग बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। महाविद्यालय के हिन्दी विभाग के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर विजय कुमार शुक्ल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी देश की सांस्कृतिक एकता को दर्शाती है। यह दिन हमें हमारी सांस्कृतिक धरोहर की याद दिलाता है और आज की पीढ़ी को अपनी मातृभाषा के प्रति हमेशा समर्पित रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा प्राप्त हुआ 6 सितंबर 1946 को संविधान के गठन करने के लिए संविधान सभा ने हिंदी भाषा को 26 नवंबर 1949 को एक अधिकारिक भाषा की मंजूरी दे दी प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने हिंदी की बढ़ती लोकप्रियता को ध्यान में रखकर हिंदी दिवस मनाये जाने की अपनी पूरी सहमति दे दी थी। हिंदी दिवस के अवसर पर डॉ. मनिका ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी मातृभाषा में रहकर जो कुछ हम बोलते हैं उससे अपना भी अपने हिंदी भाषा का सम्मान बढ़ जाता है। इस मौके पर प्राध्यापक डॉ. यादवेंद्र कुमार आर्य, अरविंद कुमार, डॉ. सुशील त्रिपाठी, डॉ. पूजा, डॉ. प्रतिभा, डॉ. प्रगति एवं छात्राओं में आयुषी, इस्पा, वन्दना, किरन, आलिया, सौम्या, रूक्सार, रिशु आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरूण प्रताप यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुशील त्रिपाठी ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













